मुंबई (BN): देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को राज्य के लोगों को संबोधित किया।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाए, इस बात को नकार नहीं सकते।

ठाकरे ने कहा कि अनर्थ रोकने जाएंगे तो अर्थ चक्र रुकेगा, करें तो करें क्या? लॉकडाउन का फैसला बहुत ही घातक है। कई पार्टियां लॉकडाउन (Lockdown) के नाम पर सियासत कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मैं संपूर्ण लॉकडाउन की चेतावनी दे रहा हूं। मैं अभी लॉकडाउन का ऐलान नहीं कर रहा हूं। अगर हालात ऐसे ही रहे तो 15-20 दिन में महाराष्ट्र को संभाल नहीं पाएंगे। इस माहोल में लॉकडाउन लगाना ही होगा।

मास्क ना लगाने में कोई बहादुरी नहीं है। एक-दो दिन में एक्सपर्ट से बात करने के बाद महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर फैसला करूंगा।

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में अभी तक 65 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। प्रतिदिन 6 लाख टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ICU बढ़ा देंगे, बेड बढ़ा देंगे, लेकिन डॉक्टर कहां से लाएंगे।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर




