Better News: फेसबुक के डेटा लीक का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
दुनियाभर के क़रीब 100 देशों के लोग फेसबुक यूज करते है। इनमे करीब 53 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा ऑनलाइन लीक हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़, शनिवार को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के फोन नंबर और निजी डाटा को हैकर्स ने सार्वजनिक कर दिया।
बताया जा रहा है कि लीक हुए डाटा में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का फोन नंबर भी शामिल है। इसके साथ ही इसमें 60 लाख भारतीयों का डेटा भी शामिल है।

बता दें कि देश में अभी डेटा सुरक्षा को लेकर कोई कानून नहीं है। इससे जुड़ा एक डेटा प्रोटेक्शन बिल लोकसभा में अटका हुआ है।
वहीं, दूसरी तरफ फेसुबक मामले में हैकर्स ने 106 देशों के यूजर्स का डाटा सार्वजनिक किया है। आशंका है कि 60 लाख भारतीय यूजर्स के डाटा को भी हैक किया गया है।

हैकर्स ने फेसबुक आईडी, नाम, पता, जन्मदिन और ई-मेल एड्रेस चुराए हैं। हालांकि, फेसबुक के मुताबिक लीक हुए सारे डेटा 2019 से पहले के हैं।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




