मुंबई (Better News): अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में आज दोपहर मुम्बई में निधन हो गया।
अभिनेत्री शशिकला लम्बे समय से बीमार चल रहीं थी और पिछले कुछ सालों से उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में काम करना बंद कर दिया था।

शशिकला का पूरा नाम शशिकला जवलकर था और उनका जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में 1932 में हुआ था।
शशिकला ने कई मशहूर सैंकड़ों फिल्मों में काम किया था और फिल्मों में उम्दा किस्म की सहायक अभिनेत्री के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

उन्होंने ‘बादशाह’ ‘चोरी चोरी’, ‘परदेस’ जैसी सैंकड़ों फिल्मों में भी काम किया था। फिल्मों के अलावा शशिकला ने कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में भी मां और सास की भूमिकाओं में नजर आईं।

अपने फिल्मी करियर के आखिरी सालों में शशिकला ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी एक खास रोल निभाया था।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




