मुंबई (Better News): ब़ॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान अब नहीं रहे। 42 साल की उम्र में कल उनका निधन हो गया है। इससे बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा है। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई में चेम्बूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था और तब से उनकी सेहत ठीक नहीं थी। कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया था।
बताया जाता है कि रविवार शाम उनकी तबीयत और बिगड़ गई। डॉक्टरों की कड़ी कोशिशों के बावजूद उनकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।
इस दुखद खबर के मिलने के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री गमगीन हो गयी है। सभी जानी-मानी हस्तियां मशहूर संगीतकार के निधन पर दुख जता रही हैं।
अपने भाई साजिद के साथ वो म्यूजिक कम्पोज करते थे और दोनों भाई की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से मशहूर थी।