लुधियाना (Better News): लुधियाना में सोमवार सुबह हादसा हुआ। डाबा रोड पर बाबा मुकंद सिंह नगर में निर्माणाधीन एक इमारत की छत सोमवार को ढह गई।
जानकारी के अनुसार, छत ढहने से क़रीबन 40 लोग नीचे दब गये। मोके पर पुलिस ने पहुँच जायज़ा लिया। हादसे वाली जगह पर लोगों की भीड़ जुट गयी।

फ़िलहाल बचाव का काम जारी है। 40 में से 36 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 4 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। 5 अन्य लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का एसपीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

निर्माणाधीन एक फैक्ट्री का लैंटेर नीचे गिर गया। परिणामस्वरूप, कई श्रमिक मलबे के नीचे आ गए। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




