नई दिल्ली (Better News): बिना मास्क लगाए वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) के दौरान दिल्ली (Delhi) की सैर पर निकले एक कपल के केस ने अब नया मोड़ ले लिया है।
दोनों की पहचान पंकज दत्ता और आभा यादव के तौर पर हुई। ग्रिफ़्तारी के बाद दोनों पर IPC की धारा 188, 34, 51 B DDMA, 353 और 186 के तहत केस दर्ज किया कर लिया गया।

अब आरोपी पंकज दत्ता ने इस पूरी घटना के लिए अपनी पत्नी आभा को ज़िम्मेवार ठहरा दिया है। उसने कहा है कि पुलिस से ज्यादा बदतमीजी उसकी पत्नी ने की थी, मैंने थोड़ी सी बदतमीजी की थी।
एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार पंकज दत्ता ने इस पूरी घटना के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा, ‘मैंने अपनी पतनी के कारण थोड़ी बदतमीजी की थी। मेरी कार में उससे मास्क लगाने को लेकर लड़ाई हो रही थी। लेकिन वो ना खुद मास्क लगा रही थी और ना ही मुझे लगाने दे रही थी। इसी बीच जब पुलिस ने हमे रोका तो मेरी वाइफ पुलिस से बदतमीजी करने लगी। मेरी वाइफ ने ही पुलिस को भिखमंगा कहा। मैं अपनी गलती मानता हूं, मास्क सबको लगाना चाहिए।’

क्या है मामला:
दरअस्ल, रविवार दोपहर करीब साढ़े 4 बजे दरियागंज इलाके के दिल्ली गेट पर यह घटना हुई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘चैकिंग के दौरान हमें एक कार नजर आई जिसमें एक लड़का और एक लड़की बिना मास्क लगाए कर्फ्यू के दौरान घूम रहे थे। इनके पास न तो कर्फ्यू पास था और न ही फेस पर मास्क। इसके बावजूद वे इंस्पेक्टर और SI के साथ बदतमीजी करने लगे। इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द भी कहे, और बोला कि कोई कोरोना नहीं है। बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है।’

इतना ही नही, उन्होंने पुलिसकर्मियों ने धमकी दे डाली और कहा कि हिम्मत है तो चालान काटकर दिखा। इसके बाद पुलिस ने थाने से महिला स्टाफ को बुलाकर दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आई।
जांच में पता चला कि पति पंकज दत्ता के साथ उसकी पत्नी आभा गुप्ता पटेल नगर अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। आरोपी पंकज दत्ता प्राइवेट कंपनी में सेल्स की नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी UPSC की तैयारी कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- Alert: जरा संभल कर, पंजाब में 5 से 60 साल की उम्र वालों के लिए Advisory हुई जारी!
- पंजाब में आने वाले 24 घंटे अहम, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
- पंजाब में 10 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें:
- कोरोना जैसे Virus के 2 नए मामले, पंजाब के बच्चों और बुजुर्गों के लिए Alert
- पंजाब में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे यहां के स्कूल-कॉलेज!
- बड़ी खबर: पंजाब में Alert, अब मास्क पहनना हुआ जरूरी!
- CM Mann ने सभी देशवासियों को दी नए साल की बधाई, Tweet कर लिखी ये बात..
- नया साल की शुरुवात होते ही पंजाब में हादसा! एक के बाद एक 4 गाड़ियों की हुई टक्कर
- जालंधर: शहर में धुंआ ही धुंआ, आंखों में जलन! पराली जलाने से खतरनाक हुआ सांस लेना!
- BiG Breaking: नहीं रहे उद्योगपति रतन टाटा!
- Shami की थकी आंखों को मिला सुकून, सालों बाद बेटी से मिलकर हुए भावुक, जमकर कराई शॉपिंग, देखें Video

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।