Health Tips: देश में कोरोना वाइरस का क़हर बरक़रार है, इसलिए कोरोना काल के इस दौर में सबसे ज्यादा जरूरी है- शरीर का सेहतमंद होना।
आज कल लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अलग-अलग नुस्खे आजमा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत का खजाना हमारे किचन में ही उपलब्ध है, वो भी आजवाइन के रूप में।

अजवाइन का किसी भी रूप में सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन को पानी में उबालकर भी पिया जा सकता है और अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ साबुत भी चबाया जा सकता है।
एसिडिटी की समस्या से बचाव के लिए अजवाइन का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन को कैरम सीड भी बोला जाता है। इसमें थिम्बोल नामक केमिकल होता है जो पाचन क्रिया को सुचारु करता है, जिससे एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।

हम चाहें तो इसका पौधा भी गमले में लगा सकते हैं, जो बेहद फायदेमंद होता है। इसके फायदे गिने तो हुए बहुत से आयुर्वेदाचार्य डॉक्टरों का यह भी कहना हैं कि प्रतिरोधक क्षमता को नव ऊर्जा देने वाली अजवाइन; खाने के साथ भाप लेने में भी शरीर को फायदा पहुंचाती है।
यह बहुत शक्तिशाली एंटी आक्सीडेंट है। इसमें विटामिन ए, सी-1, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, पोटेशियम का खजाना है। यह सर्दी, खांसी-जुकाम सांस के रोग, फेफड़ा शुद्धिकरण, पेट व लिवर के रोग इंफ्लामेशन (सूजन) घटाने में सहायक है।

अजवाइन को इस्तेमाल करने का तरीक़ा और इसके लाभ:
- अजवाइन गर्म पानी में पकाकर भाप लेने से सर्दी, खांसी-जुकाम से राहत मिलती है।
- अजवाइन और शहद को गर्म पानी में उबालकर चाय के रूप में पीने से फेफड़ों को फायदा होता है।
- रात में नींद न आने की समस्या है तो सोने से पहले अजवाइन का एक कप पानी पीने से फायदा मिलता है।
- अजवाइन हजम शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।
- इसका इस्तेमाल बदहजमी, शिशुओं के पेट में दर्द आदि के इलाज में उपयोग किया जाता है।
- अदरक के रस के साथ सेवन से इसकी एंटी माइक्रोबियल विशेषता आंतों को स्वस्थ रखने के साथ भूख भी बढ़ाती है।
- अजवाइन का पानी पीने में सिर दर्द की समस्या से भी राहत मिलती है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- Alert: जरा संभल कर, पंजाब में 5 से 60 साल की उम्र वालों के लिए Advisory हुई जारी!
- पंजाब में आने वाले 24 घंटे अहम, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
- पंजाब में 10 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें:
- कोरोना जैसे Virus के 2 नए मामले, पंजाब के बच्चों और बुजुर्गों के लिए Alert
- पंजाब में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे यहां के स्कूल-कॉलेज!

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।