नई दिल्ली (Better News): केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 31 मई तक पहुंचने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के अनुसार, यह पांच जून तक गोवा पहुंचेगा। विभाग ने इस बार औसत बारिश होने का अनुमान लगाया है।

आपको बता दे कि केरल में मॉनसून सामान्य तौर पर एक जून को पहुंचता है, जबकि गोवा में मॉनसून की पहली फुहार छह जून तक पड़ती है।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवाती तूफान के आने से पिछले दो हफ्ते से देश के कई हिस्सों में जम कर बारिश हुई।

पिछले 16 साल से केरल में मॉनसून की शुरुआत की तारीख का IMD ने सही पूर्वानुमान लगाया है।
आईएमडी के मुतबिक देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है।

21 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप समूह, समूचा दक्षिण अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ भाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया था।
उम्मीद है कि मुंबई में 15 जून तक मॉनसून पहुंच जाएगा, लेकिन राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल मॉनसून का इंतज़ार करना पड़ेगा।

जैसे-जैसे मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ता है लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। दिल्ली समेत उत्तर भारत इलाकों में आमतौर पर 1 जुलाई से मॉनसूनी बारिश शुरू होती है।
इस बीच मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में 30 मई तक भारी बारिश की आशंका जताई है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर
- Bigg Boss 19 Result: इस शख्स ने मारी बाजी, जीती ट्राफी!
- T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा कड़ा मुकाबला, शैडयूल जारी!
- बड़ी खबर: जालंधर से मशहूर इंटरनेशनल शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमान की मौत !
- पंजाब: जालंधर में शुक्रवार को हिंदु-मुस्लिम के बीच बवाल, जय श्री राम’ के नारे लगाने वाले हिंदु युवक की पिटाई!
- पंजाब में बाढ़ से हाहाकार,सरकार ने जारी किए बाढ़ से हुई मौतों के नए आंकड़े!




