जालंधर (Better News): पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर 20 फरवरी को हुए चुनावों को लेकर मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी थी जो अब पूरी हो चुकी है।
नतीजों में कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 92, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3, भाजपा को 2, बहुजन समाजवादी पार्टी को 1 व अन्य स्वतंत्र पार्टी को 1 सीट मिलीं।
यहां देखें Candidate वाइस Results:
Result of Jalandhar- West
👉🏼 जालंधर वेस्ट से आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने कांग्रेस नेता सुशील कुमार रिंकू को 4253 वोट से पछाड़ कर जीत हासिल की है।
Result of Jalandhar- North
👉🏼 जालंधर नॉर्थ से कांग्रेस नेता बावा हेनरी (अवतार सिंह जूनियर) ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के.डी. भंडारी को 9486 वोट से पछाड़ कर जीत हासिल की है।
Result of Jalandhar- Central
👉🏼 जालंधर सेंट्रल से आप उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेता रजिंदर बेरी को 247 वोट से पछाड़ कर जीत हासिल की है।
Result of Jalandhar- Cantt
👉🏼 जालंधर कैंट से कांग्रेस नेता परगट सिंह ने आप उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोढ़ी को 5808 वोट से पछाड़ कर जीत हासिल की है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।