Weather: पंजाब में जल्द होगी मानसून की एंट्री, इस दिन होगी बारिश!

चंडीगढ़ (Better News): देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। खासकर इस बार मानसून सामान्य से 15 दिन पहले कई राज्यों में पहुंच गया है जिसके कारण कहा जा रहा है कि इस बार बारिश बेहतर रहेगी।

दक्षिण-पश्चिम और पूर्वोत्तर के बाद अब मानसून देश के पूर्वी-उत्तरी और मध्य भाग में सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटों में बाकी बचे 20 राज्यों में मानसून दस्तक देगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में नमी के साथ ही चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है, जो मानसून को बढ़ाने में सहायक है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, ओडिशा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, तेलंगाना और केरल समेत हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, राजस्थान , आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में इन राज्यों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है। भारी बारिश की वजह से राज्यों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका है।


Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।


Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us