नई दिल्ली (Better News): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
आईएमडी के मुताबिक, आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य महाराष्ट्र और गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में मानसून पहुंच चुका है।राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कुछ सड़कों पर जलजमाव के कारण जाम लग गया।
अब, आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब फिर से एक्टिव हो गया है। एक्टिव होने के बाद देश के कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो गई है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




