जालंधर: शहर में बड़ी वारदात! युवती की गोली मारकर हत्या, शव नहर में फैंका!

जालंधर (Better News): शहर में आए दिन नई वारदातें सामने आ रही है। जालंधर के गांव राएपुर बलों में आज सुबह एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

युवती की दिन-दिहाडे गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल इस लाश की पहचान नहीं हो पायी है, ना ही अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

नहर के पास मिले अज्ञात महिला के शव को देखकर लोगों ने तुरंत सारी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गयी। जाँच में पता चला कि महिला की मौत गोली लगने से हुई है।

हत्या करने वाले 2 युवक बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस के हाथ ख़ाली हैं। घटना जालंधर के गांव रायपुर की है।

मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि लड़की की पहचान कर और हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us