देहरादून (Better News): पहाड़ी इलाकों में इन दिनों लैंडस्लाइड (Land slide) हो रही है, जो रुकने का नाम ही नही ले रही। बरसात के मौसम में तो यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
इन दिनों हिमाचल और उत्तराखंड से लैंडस्लाइड के कई मामले सामने आ चुके हैं। भारी बारिश के कारण हो रही लैंडस्लाइड में हिमाचल में तो पिछले दिनों कई लोग मारे गए है।
यह लैंडस्लाइड की नई घटना उत्तराखंड से है। जहां आज सुबह टोटा घाटी के नजदीक नैशनल हाइवे (ऋषिकेश से श्रीनगर) पर लैंडस्लाइड की घटना घटी।

जब यह घटना घटित हुई तो हाइवे पर उस समय काफी लोग मौजूद थे। बस गनीमत इतनी रही कि लोगों ने समय रहते पहाड़ गिरने की आहट को भाँप लिया और वहां से दूर हट गए।
जिसके बाद देखते ही देखते चट्टान टूटकर हाईवे पर बेहद तेजी के साथ आ गिरी और मलबे से पूरा हाईवे बंद हो गया। जिसे पास खड़े लोगों ने अपने कैमरा में क़ैद कर लिया।

#WATCH | Uttarakhand: National Highway 58 (Rishikesh-Srinagar) near Tota Ghati closed after boulders roll downhill due to landslide; vehicular movement affected. pic.twitter.com/X1b9sMTcNx— ANI (@ANI) August 10, 2021

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।