नई दिल्लीः यूक्रेन बॉर्डर पर लगातार बिगड़ रहे हालात के बीच भारत ने यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।
सरकार की इस एडवाइजरी में वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी गई है।

भारत सरकार ने एडवाइजरी में कहा, यूक्रेन में सैन्य तनाव और अनिश्चितता लगातार बनी हुई है। इसे देखते हुए यूक्रेन में रह रहे ऐसे भारतीय नागरिकों, जिनका वहां रहना बहुत जरूरी नहीं है।
सरकार ने उन्हें भारत वापस लौटने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही वहां पढ़ाई के लिए गए सभी छात्रों को भी अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी गई है।

सरकार ने यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को कहा कि वे भारत वापस लौटने के लिए मौजूद सभी कर्मशल और चार्टर उड़ानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे जितना जल्दी यूक्रेन से निकल आएं, उतना उचित रहेगा।
सरकार ने भारतीय छात्रों को यह भी सलाह दी कि वे चार्टर उड़ानों की अपडेट स्थिति जानने के लिए संबंधित कांट्रेक्टर के टच में रहें।

साथ ही यूक्रेन में भारतीय दूतावास की वेबसाइट, फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को भी फॉलो करते रहें। जिससे उन्हें हालात की नवीनतम जानकारी मिल सके।
आपको बता दे कि यूक्रेन पर रूसी हमले का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है।

इतना ही नहीं अमेरिका अपना दूतावास अब कीव के बजाय पश्चिनी यूक्रेन के शहर लवीव से संचालित कर रहा है।
वहीं शनिवार को जर्मनी ने भी अपने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ‘तत्काल’ यूक्रेन छोड़ दें।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़ेंः
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
Pic: DW




