Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भले ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई हो लेकिन तेज हवाएं और बारिश ठंड से राहत नहीं दे पा रही हैं।
दिल्ली, बिहार, पंजाब में आज जहां तेज हवाएं परेशान करेंगी तो वहीं उत्तराखंड, जम्मू में बारिश कंपकपा देगी।

राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बारिश दर्ज की जा सकती है।
पंजाब में मौसम साफ रहने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं, 26 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

बिहार के अधिकर जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक पटना समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व’ न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है और राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम कुछ इसी प्रकार बना रहेगा।
राजस्थान में आज से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से 24 फरवरी तक प्रदेश में बादल के छाए रहने और बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान में बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के कई हिस्सों में कल से तीन चार दिन बारिश हो सकती है। जिस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होते दिखेगी।

जम्मू-कश्मीर में आज से मौसम में बदलाव हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहेंगे।
इसके साथ ही कई दिनों तक तक रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आज जम्मू के अधिकतर कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री व’ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक और कश्मीर में अधिकतम तापमान 0 डिग्री व’ न्यूनतम तापमान -4 डिग्री रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।





