बड़ी खबर: CM पद की शपथ लेने से पहले ही भगवंत मान ने इन पूर्व विधायकों की हटाई सुरक्षा!

Better News (india): पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे भगवंत मान ने पद संभालने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। भगवंत मान ने पंजाब के 122 पूर्व विधायकों की सुरक्षा को हटा दिया है।

इस सूची में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम शामिल है। सिद्धू के अलावा उनकी पत्नी नवजोत कौर का भी नाम शामिल है।

इसके अलावा मनप्रीत सिंह बादल, भारत भूषण आशु, रजिया सुल्ताना, परगट सिंह, राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, संजय तलवार, नाथू राम, दर्शन लाल, धर्मबीर अग्निहोत्री, अरुण नारंग, तरलोचन की सुरक्षा हटा ली गई है।

कल विधायक दल के नेता चुने गए थे भगवंत मान

भगवंत मान ने इसके अलावा वेणु प्रसाद को अपना प्रधान सचिव नियुक्त किया है। वेणु प्रसाद 1991 बैच के IAS अफसर हैं।

शनिवार को भगवंत मान ने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले भगवंत मान को शुक्रवार को मोहाली में पार्टी विधायकों की बैठक में आप विधायक दल का नेता चुना गया था।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us