दिल्ली: 6 महीने बाद आज तिहाड़ जेल से बाहर आए AAP नेता संजय सिंह, विपक्ष के ख़िलाफ़ कही बड़ी बातें!

दिल्ली: 6 महीने जेल में रहने के बाद AAP नेता संजय सिंह आज तिहाड़ जेल से बाहर आए।

AAP नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “…मैं बताना चाहता हूं यह आम आदमी पार्टी है, यह आंदोलन की कोख से जन्मी है, यह किसी से डरने वाली नहीं है…

संजय सिंह ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल भेज दिया गया, क्यों? उनका गुनाह क्या है? उनका गुनाह यह है कि वे दिल्ली के 2 करोड़ जनता को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, बुजुर्गों को तीर्थ भेजना चाहते हैं, मुफ्त पानी देना चाहते हैं…

आप कान खोलकर सुन लें AAP का एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक नेता, एक-एक मंत्री और विधायक अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है, दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है।” : AAP नेता संजय सिंह

AAP नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “…भाजपाइयों से हमारा कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। आप लाठी चलाओगे न? आपके पास जितनी मजबूत लाठी है उससे ज्यादा मजबूत हमारे कंधे हैं, उससे मजबूत आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का जज़्बा है।”

6 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “…भाजपा के लिए मेरा एक नारा है- ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’…”

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us