चंडीगढ़ (Better News): मालेरकोटला (Malerkotla) पंजाब का 23वां जिला बन गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईद-उल-फितर के मौके पर मालेरकोटला को जिला घोषित कर दिया है।
इसी के साथ ही शुक्रवार को इस नए जिले के लिए नए डीसी की नियुक्ति का एलान भी कर दिया गया है।

कैप्टन ने मालेरकोटला वासियों के लिए उपहारों की घोषणा करते हुए कहा कि शेर मोहम्मद खान के नाम पर 500 करोड़ रुपये की लागत से मालेरकोटला में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

12 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों के लिए एक और कॉलेज स्थापित किया जाएगा। एक बस स्टैंड, एक महिला थाना भी बनेगा, जिसे सिर्फ महिला कर्मचारी ही चलाएंगी।

बता दे कि मालेरकोटला पंजाब का एकमात्र मुस्लिम बहुल एरिया है। मालेरकोटला (Malerkotla) के नवाब शेर मोहम्मद खान ने सरहिंद के सूबेदार का विरोध करते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के पक्ष में अपनी आवाज उठाई थी। इसके चलते पंजाब के इतिहास में उनका एक सम्मानित स्थान है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर
- Bigg Boss 19 Result: इस शख्स ने मारी बाजी, जीती ट्राफी!

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




