Bigg Boss 19 Result: इस शख्स ने मारी बाजी, जीती ट्राफी!

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आखिरकार पूरा हो गया और इस सीजन को अपना नया विजेता मिल गया है।

प्रतिभागियों के झगड़ों, भावनाओं और गेम स्ट्रैटेजी से भरे इस लंबे सफर के बाद गौरव खन्ना ने बाजी मार ली और शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। गौरव को न केवल ट्रॉफी बल्कि 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई।

फिनाले की शुरुआत में ही अमाल मलिक शो से बाहर हुए, जिसके बाद तान्या मित्तल को चौथे स्थान पर घर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद प्रणीत मोरे भी एलिमिनेट हो गए। इन तीनों के जाने के बाद मुकाबला सेट हो गया—गौरव वर्सेज फरहाना।

फिनाले से कई दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही थी। ट्विटर (X) पर ट्रेंड चला—
#WinningGauravKhanna, जहां फैंस ने उन्हें पहले ही “विजेता” बताना शुरू कर दिया था। उनकी शांत प्रकृति, संयम, समझदारी और बैलेंस्ड स्ट्रैटेजी ने दर्शकों के दिल जीत लिए।

फिनाले के मंच पर सलमान खान ने गौरव के संयमित गेम और स्मार्ट स्ट्रैटेजी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौरव ने न तो अनावश्यक झगड़े किए और न किसी का अपमान, फिर भी गेम में मजबूती से टिके रहे।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us