बॉलीवुड/दुःखद: बॉलीवुड को लगा एक और झटका, मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज खान का निधन!

मुम्बई (Better News): ब़ॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज खान अब नहीं रही। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में शिकायत थी, जिसके कारण 20 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।

सरोज खान को मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था।

👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group

सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।

.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।


यह भी पढ़े:

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us