Vastu Tips: झाड़ू को इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकता है आर्थिक परेशानी का कारण!

वास्तु शास्त्र: हर वस्तु का पॉजीटिव या नेगेटिव कोई ना कोई इम्पेक्ट हमारी जिंदगी में ज़रूर पड़ता है। ऐसी ही एक चीज़ है झाड़ू। जो घर से गंदगी को दूर करने यानि साफ सफाई में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन झाड़ू धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक भी मानी जाती है।

वास्तु शास्त्र में झाड़ू का विशेष महत्व है। आज जानिए झाड़ू से संबंधित कुछ नियम, जिनका पालन करके आप हर तरह की परेशानियों से भी निजात पा सकते हैं।

सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाते समय ध्यान रखें ये बातें:

वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम को झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी अप्रन्न हो जाती हैं। इसलिए शाम को नहीं लगाना चाहिए। अगर किसी भी कारण वश आपको रात के समय झाड़ू लगानी भी पड़े तो आप क्या कर सकते हैं।

👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group

कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि आपको सूर्यास्त के बाद ही झाड़ू लगाने का समय मिल पाता है या फिर आप कहीं से घूमकर कई दिनों के बाद रात को घर पहुंचते हैं और घर में धूल जमी होती है तो रात को ही झाड़ू लगानी पड़ती है।

ऐसे में आप झाड़ू लगाएं तो कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, बल्कि घर के भीतर ही कूड़ेदान या किसी एक जगह पर इक्ठ्ठा कर दें। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद घर की मिट्टी बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और घर में दरिद्रता का वास होता है।

नई झाड़ू खरीदने का शुभ दिन:

अगर आप नई झाड़ू खरीदना या इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके लिए भी कुछ नियम है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जब भी घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नई झाड़ू इस्तेमाल करनी हो तो इसके लिए शनिवार के दिन का ही चुनाव करें।

👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE

शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। ये तो थी नई झाड़ू इस्तेमाल करने की जानकारी, वहीं अगर आप नई झाड़ू खरीदने जा रहे हैं तो कृष्णपक्ष में ही झाड़ू खरीदनी शुभ मानी जाती है। जबकि शुक्लपक्ष में खरीदी गई झाड़ू अशुभता की निशानी मानी जाती है। लिहाज़ा जब भी झाड़ू खरीदें, कृष्ण पक्ष में ही खरीदें।

किचन में क्यों न रखें झाड़ू:

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें रसोई से दूर रखना ही अच्छा है | वैसे तो पूरे घर में किचन की साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है, लेकिन साफ-सफाई में काम आने वाली वस्तुओं को किचन से दूर रखें, इस बात का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए।

किचन में झाड़ू और पोछे को रखना घर में अन्न की कमी को दर्शाता है क्योंकि झाड़ू और पोछे का संबंध गन्दगी से होती है, जिसके चलते किचन में गन्दगी बढ़ती है और किचन में भोजन बनता है और खाया जाता है। इस सबका घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR INSTAGRAM PAGE

इसलिए घर में अन्न की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए झाड़ू को किचन से दूर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका किचन तो स्वच्छ रहेगा ही साथ ही घर में खुशहाली भी बनी रहेगी।

इस तरह न रखें झाड़ू:

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि अपने घर की झाड़ू को धन की तरह ही छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को खुले में रखना और हर समय सभी की नज़रों में आना शुभ नहीं माना जाता।

साथ ही सदैव इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू कभी भी खड़ी ना हो यानि झाड़ू को खड़ा करके कभी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। झाड़ू को हमेशा ज़मीन पर लेटा कर रखना चाहिए।

इस दिशा में रखें झाड़ू:

वास्तु में झाड़ू की उचित दिशा दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम बताई गई है। माना जाता है कि इस दिशा में झाड़ू रखने से नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती।

वहीं ध्यान रखें कि झाड़ू कभी भी ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में भगवान का आगमन नहीं होता। इसलिए दक्षिण या दक्षिण- पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है।

टूटी हुई झाड़ू देती हैं परेशानियों को दावत:

वास्तु के अनुसार, झाड़ू टूट जाने के तुरंत बाद ही उसे बदल देना चाहिए। टूटी हुई झाड़ू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को बुलावा देने वाला होता है।

झाड़ू का करें सम्मान:

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं। यह लक्ष्मी माता का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं।

तिजोरी या अलमारी के पास कैसे लगाएं झाड़ू:

वास्तु के अनुसार जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा या अन्य कीमती सामान रखते हैं, उसके पीछे या सटाकर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की हानि होती है।

.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us