नई दिल्ली (Better News): भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद से सभी लोग भलीभाँति परिचित है। विवाद के हल के लिए दोनो देशों के बीच कई बार वार्ता हुई।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में भारत-चीन विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया।

राजनाथ सिंह ने ऐलान किया कि भारत-चीन के बीच पैंगोंग लेक के पास विवाद पर समझौता हो गया है और दोनों ही देश की सेनाएं अपने सैनिकों को पीछे हटाएंगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन द्वारा पिछले साल भारी संख्या में गोला-बारूद इकट्ठा किया गया था। हमारी सेनाओं द्वारा चीन के खिलाफ उपयुक्त जवाबी कार्रवाई की गई थी।

रक्षा मंत्री बोले कि चीन ने 1962 के वक्त से ही काफी हिस्से पर कब्जा किया है। भारत ने चीन को बॉर्डर के हालात का रिश्तों पर असर पड़ने की बात कही है।
सितंबर महीने से दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ बातचीत की। LAC पर यथास्थिति करना ही हमारा लक्ष्य है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया है कि भारत-चीन ने दोनों ने तय किया है कि अप्रैल 2020 से पहले ही स्थिति को लागू किया जाएगा, जो निर्माण अभी तक किया गया उसे हटा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा जिन जवानों ने अपनी जान इस दौरान गंवाई है, उन्हें देश हमेशा सलाम करेगा। पूरा सदन देश की संप्रभुता के मुद्दे पर एक साथ खड़ा है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।