चंडीगढ़ (BN): सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा आज से पंजाब में शुरू हो गई है। पहले दिन से, महिलाएं मुफ्त यात्रा से बहुत खुश हैं।
आज यह देखा गया कि कई लोग सरकार की इस सुविधा के बारे में जानते भी नहीं थे। जब उन्हें बस में चढ़ने के बाद जब यह पता चला, तो वे खुश दिखे।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 5 मार्च को विधानसभा में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की योजना की घोषणा की थी।
इस योजना से राज्य भर में लगभग 1.31 करोड़ महिलाओं / लड़कियों को लाभ होगा।

किन बसों में होगी सुविधा?
इस योजना के तहत महिलाएं स्थानीय सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC), पंजाब रोडवेज बसों (PUNBUS) और सिटी बस सेवा में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जबकि यह योजना सरकारी एसी बसों, वोल्वो बसों और एचवीएसी की बसों में लागू नहीं होगी।

कौन सा दस्तावेज आवश्यक है?
यात्रा के दौरान पंजाब में निवास के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड (Adhaar Card), वोटर कार्ड (Voter Card) या किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़े:
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




