अमृतसर (Better News): सिख पंथ की साजना दिवस पर पाकिस्तान गए सिख जत्थे के लोग भारत लौट रहे है। हमवतन लौटने पर इन सभी लोगों की कोविड जांच की जा रही है। इस सिख जत्थे में 100 लोग कोरोना के शिकार पाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पाक से लौटे 816 लोगों में से अब तक 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। माना जा रहा है कि शाम तक पाक से लौटे इन श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, 816 लोगों की संख्या में से 300 के टैस्ट किए गए, जिनमें से 100 लोग कोरोना के शिकार पाए गए हैं। फिल्हाल अन्य लोगों की भी जांच की जानी है जिससे यह आंकड़ा काफी बड़ा हो सकता है।

बता दें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 7 दिनों में वहां संक्रमण के मामलों में 12 फीसदी की तेजी आई है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।