Punjab: राज्य में गहराया ऑक्सीजन संकट, CM ने लगाई गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मदद की गुहार!

चंडीगढ़ (Better News): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से अन्य राज्य सरकारों से मदद करने की अपील की गयी।

वहीं अब पंजाब में भी भारी ऑक्सीजन की किल्लत से ऑक्सीजन संकट पैदा होता दिख रहा है।

राज्य की भयावह स्थिति के बारे में खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ट्वीट करते हुए देश के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से जल्द ऑक्सीजन देने का अनुरोध किया है।

अमरिंदर सिंह ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते राज्य में ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से अनुरोध है कि वे रोजाना का कोटा बढ़ाएं और यह पंजाब को ऑक्सीजन आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।’


Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us