पंजाब: बड़ा हादसा! Sidhu के ताजपोशी समारोह में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बस टकराई, 5 की मौत, कई घायल! पढ़ें:

मोगा (Better News): पंजाब से इस समय बड़ी खबर आ रही है। चढ़ती सुबह मोगा में जालंधर-बरनाला रोड स्थित लोहारा चौक में 2 बसों की आपस में ज़बरदस्त टक्कर के कारण दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 से 5 लोगों की मृत्यु हुई है और करीब 20 से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह बस पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समागम के लिए जा रही थी, जिसमें कई लोग सवार थे।

चश्मदीदों के अनुसार, प्राईवेट बस सरकारी बस को तेज़ रफ़्तार के साथ ओवरटेक कर रही थी, जो पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की बस से टकरा गई। इस भयानक सड़क हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।

इस हादसे में घायल हुए लोगों को फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल अस्पताल और मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती गया है।


Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us