चंडीगढ़ (Better News): आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार (16 मार्च) पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
शपथग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।
पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की और दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। चुनाव आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की।
जबकि कांग्रेस 18 सीट ही जीत पाई। इसके इलावा शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 3 और भाजपा ने 2 सीट पर जीत हासिल की, वहीं 1 सीट बसपा और 1 सीट निर्दलीय ने भी जीती।