पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर के साथ उनका विवाह होगा.’’
भगवंत मान अपनी पहली शादी के टूटने के 6 साल बाद फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भगवंत मान की मां ने गुरप्रीत कौर को अपनी बहू चुना है।
मान की बहन और मां दोनों चाहते थे कि मान फिर से शादी के बंधन में बंध जाए और दोनों ने गुरप्रीत को दुल्हन चुना।
भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया गुरप्रीत कौर के बारे में बताया जा रहा है कि वे काफी वक्त से मान फैमिली को जानती हैं। डॉक्टर गुरप्रीत कौर पंजाब के एक आम परिवार से ताल्लुक रखती हैं।