दुःखद: जालंधर के पूर्व मेयर और BJP के वरिष्ठ नेता का निधन!

Better News: भाजपा नेता और पूर्व मेयर सुरेंदर महे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मेयर सुरिंदर महे का आज सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

बता दें कि सुरिंदर महे जालंधर के पूर्व मेयर भी रह चुके है और भाजपा पार्टी में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में थे। वह 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। जालंधर के पूर्व मेयर सुरेंद्र महे पार्टी को श्वेत मलिक ने भाजपा में शामिल करवाया था।

सुरिंदर महे कांग्रेस की ओर से वर्ष 2002 से 2007 तक जालंधर नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। वहीं विधानसभा चुनावों में सुरिंदर महे करतारपुर से भाजपा के उम्मीदवार भी रह चुके है।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us