श्री दरबार साहिब से गुरबाणी प्रसारण को लेकर CM मान का बड़ा फैसला!

चंडीगढ़: श्री दरबार साहिब अमृतसर से होने वाले गुरबाणी प्रसारण को लेकर भगवंत मान सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है।

गुरुद्वारा एक्ट 1925 में एक नई धारा जोड़ी जा रही है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा है कि वाहेगुरु के आशीर्वाद से वह कल ऐतिहासिक फैसला लेने जा रहे हैं। सभी समूह संगतों की मांग के अनुसार वह सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925 में एक नई धारा जोड़ रहे हैं कि श्री दरबार साहिब से गुरबाणी का प्रसारण सभी के लिए मुफ्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा नौ टेंडर की रिक्वायर। कल कैबिनेट में 20 जून को विधानसभा में प्रस्ताव में लेकर आएंगे।

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार श्री दरबार साहिब से गुरबाणी के प्रसारण को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

इस संबंध में अब उन्होंने कहा है कि गुरुद्वारा अधिनियम 1925 में एक नई धारा जोड़ी जा रही है। जिसके तहत गुरबाणी का प्रसारण सभी के लिए नि:शुल्क होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस फ़ैसले पीरी SGPC ने एतराज़ जताया है ।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us