चंडीगढ़: उत्तर भारत में मानसून ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए रविवार को पंजाब के 6 इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। इसके इलावा कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार- राजपुरा, डेरा बस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना और खरड़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण नहरों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
जिला फाजिल्का के अंतर्गत गांव रायपुर के पास मलूकपुरा नहर टूटने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अधिक प्रभावित इलाकों को सतर्क रहने को कहा है और एन.डी.आर.एफ. की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
जिन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, वहाँ 40 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यह अलर्ट लुधियाना, नवांशहर, चमकौर साहिब, समराला, बलाचौर, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, बाबा बकाला, अमृतसर, बटाला, भुलत्थ, दसूहा, मुकेरियां, गुरदासपुर में जारी किया गया है।
इसके अलावा बुढलाडा, पटियाला, राजपुरा, खन्ना, खरड़, खमाणो, रूपनगर, बलाचौर, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब, रायकोट, जगराओं, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगर और पठानकोट में येलो अलर्ट जारी किया गया है।