पंजाब में आने वाले 24 घंटे अहम, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

पंजाब : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की अगले 24 घंटों में पंजाब व दिल्ली एन.सी.आर. सहित देश के अलग-अलग इलाकों में में भारी बारिश की भविष्यवाणी है।

मौसम विभाग का कहना है कि 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते 10 और 11 तारीख को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की जानकारी दी। 

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के हिमालयी भागों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

इस बीच, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है। पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी हो रही है। उत्तरी मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।  

मौसम वैज्ञानिकों ने 11 जनवरी को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us