जालंधर में 3 अन्य लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण, 1 की मौत।

जालंधर (Better News) : पंजाब के जालंधर से फिर बड़ी ख़बर आ रही है। शहर में कोरोना वाइरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को पंजाब के जालंधर शहर में कोरोना वायरस के 3 अन्य केस सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी मरीज़ बस्ती गुजां के एक कोरोना पॉजिटिव के रिश्तेदार है। इनमें 2 महिलायें है, जिसमे से पहली मरीज की चाची और दूसरी भाभी है वही तीसरा व्यक्ति उसका भतीजा है।

इसी के साथ शहर में कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की भी खबर है । यह शहर में कोरोना वायरस से होने वाली तीसरी मौत है और यह व्यक्ति आज ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मृतक की पहचान जालंधर के बस्ती गुंजा के रहने वाले सहदेव, उम्र 48साल; के रूप में हुई है और वह महाराष्ट्र का रहने वाला था।

आज शहर में कोरोना वाइरस ( corona virus ) के पॉज़िटिव मिले 3 नये मामलों से, जहां जालंधर में अब मरीज़ों की कुल संख्या 67 हो गयी है वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ जालंधर शहर, पंजाब राज्य का पहला शहर बन गया है । शहर में तेज़ी से कोरोना के बढ़ते मामलों से दहशत का माहोल बनता जा रहा है।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Translate »
× Join Us