बिहार/नई दिल्ली (Better News): बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर, शनिवार की रात नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है और इसकी उम्र 25 साल है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को इलाज हेतु प्राथमिक उपचार के लिए, पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ ले जाया गया और वहाँ से बाद में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। किशनगंज के एसपी ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
गांव वालों के अनुसार, जितेंद्र और उसके दो साथी अंकित कुमार सिंह और गुलशन कुमार सिंह शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अपनी मवेशी ढूंढने भारत-नेपाल सीमा स्थित माफी टोला के नजदीक गांव से बाहर खेत की तरफ गये थे। तभी नेपाल सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस ने इन युवकों पर अचानक फायरिंग कर दी। इसमें जितेंद्र कुमार सिंह को गोली लगी।
इस घटना के बाद सीमा पर अलर्ट है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी बैठक कर रहे हैं, पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों के बीच विशेष बैठक चल रही है।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




