शोक: मशहूर फ़िल्म अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन।

Better News: कपूर खानदान के चिराग, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज दुनिया को अलविदा कहकर चले गए. गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। ऋषि कपूर की निधन की खबर सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी। सुपरस्टार अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऋषि कपूर नहीं रहे, ऋषि के जाने बाद वह टूट गए हैं।

कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी। ऋषि कपूर की अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिस कारण बुधवार को उनके परिवार द्वारा उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। पिछले साल वह जब विदेश से इलाज करवाकर वापस आए थे, तो काफ़ी खुश थे।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और उसे सांस लेने में तकलीफ थी, इसलिए उन्हें भर्ती कराया गया था। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये हफ्ता एक बुरे सपने की तरह चल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री को दो दिन के भीतर दूसरा सदमा लगा है। इससे पहले, बुधवार को मशहूर अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Translate »
× Join Us