पंजाब के 22 जिलों में से 21 ज़िलों में कर्फ्यू में ढील नहीं। पढ़े:

Better News: पूरी दुनिया समेत भारत में कोरोना वाइरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वाइरस के बढ़ रहे मामलों के चलते पूरे देश में लाक्डाउन लागू है। जिस कारण लोगों को कई परेशानियो का सामना करना पढ़ रहा है। हालाँकि कल पंजाब के सीएम द्वारा लॉक्डाउन/कर्फयू में कुछ शर्तों के साथ सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ढील दिए जाने की घोषणा की गयी थी परन्तु कोरोना के बढ़ते मामलों को देख, पंजाब के 21 जिलों में अभी भी कर्फ्यू में ढील नहीं दी जा रही है।

पंजाब में केवल एक लुधियाना शहर है, जहां प्रशासन ने छूट के आदेश जारी किए हैं। लुधियाना में दुकानें खोलने का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कर दिया गया है। आपको बता दे कि केवल लुधियाना प्रशासन ने छूट के आदेश जारी किए हैं और अन्य सभी जिला प्रशासन फिलहाल रियायतें देने से इनकार कर रहे हैं। पंजाब के कई जिलों के डीसी ने कहा है कि वे इस पर शाम तक फैसला लेंगे कि ढील किन परिस्तिथियो में और किन जगहों पर दी जानी चाहिए।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Translate »
× Join Us