वास्तु शास्त्र: वास्तु शास्त्र में हम बात कर रहे है विभिन्न रंगों की चीजों को सही दिशा में रखने के बारे में। किस रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए और उनका क्या प्रभाव होता है।
कल हमने बात की थी पीले रंग के बारे में। पीले रंग से संबंधित चीज़ों को घर के नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। आज जानिए हरे रंग की चीजों के बारे में।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
हरे रंग की चीजों में बहुत कुछ शामिल हो सकता है, हरी सब्जियां, फ्रूट्स, दालें, कपड़े, बिस्तर आदि। इसके अलावा अगर आप अपने घर में छोटा-सा बाग-बगीचा या पार्क बनाना चाहते हैं तो किस दिशा में बनाएं और इसका क्या प्रभाव होगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरे रंग से संबंधित चीजों को पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा, यानि कि आग्नेय कोण में रखना अच्छा होता है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
साथ ही घर में हरी घास के छोटे-से बगीचे को भी इन्हीं दिशाओं में से एक में बनाना चाहिए। हरे रंग और इन दोनों दिशाओं का संबंध काष्ठ तत्व, यानि कि लकड़ी से है। इसलिए पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखना शुभ फलदायी है।
पूर्व दिशा में हरे रंग की चीज़ें रखने से घर के बड़े बेटे के जीवन की गति हमेशा बढ़ती रहती है। उसके पैर मजबूत होते हैं। वहीं आग्नेय कोण में हरे रंग की चीजें रखने से बड़ी बेटी को फायदा होता है। उसका लगातार विकास होता है।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
👉🏻 घर पर इस दिशा में रखें लाल रंग की चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम।
👉🏻 घर में लगाए तुलसी या केले का पेड़ व’ रखें यें चीज़ें, वास्तु दोषों से मिलेगा छुटकारा।
👉🏻 घर में शंख रखने से वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा, धन-संपदा में होती है बरकत
👉🏻 वास्तु दोषों से चाहते है मुक्ति, फिटकरी से करें बस ये एक खास उपाय!
👉🏻 झाड़ू को इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकता है आर्थिक परेशानी का कारण!