नई दिल्ली/बेरूत (Better News): लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले कुछ दिन पहले भयंकर ब्लास्ट हुआ था। अब वहां के एक बंदरगाह पर भीषण आग लग गई है।
चारों तरफ काला धुंआ फैल गया। आग भी भयंकर लपटे उठती दिखीं। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।

घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग इधर उधऱ भागने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं।
आग की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। बंदरगाह में लगी आग से दोपहर में धुआं उठा और जमीन पर लपटें दिखाई पड़ रही थीं। लेबनानी सेना ने कहा कि आग गोदाम में लगी है , जहां तेल और टायर रखे गए हैं।
👉🏻 Whatsapp📱पर ख़बरें पाने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
सेना ने कहा कि आग पर काबू पाने का काम जारी है और इस अभियान में सेना के हेलीकाप्टरों की मदद ली जा रही है. स्थानीय टीवी चैनलों का कहना है कि बंदरगाह के नजदीक जिन कंपनियों के ऑफिस हैं उनके कर्मचारियों को क्षेत्र से बाहर जाने को कह दिया गया है.
बता दें कि अगस्त महीने में बेरूत में भीषण विस्फोट हुआ था। इस घटना में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और चार हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!




