वास्तु शास्त्र: कई बार घर में वास्तु दोष होने की वजह से भी मन अशांत रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की चीजों का रखरखाव भी कहीं ना कहीं वास्तु से ही जुड़ा हुआ होता है। वहीं कुछ लोग धन को लेकर भी परेशान रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी वजह घर का वास्तु दोष हो सकता है।
अगर आप घर के वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और धन संबंधी परेशानियों से निजात चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार घर में इन चीजों का रखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
जानें वो कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें घर में लाने से ना केवल घर का वास्तु दोष दूर होगा बल्कि घर हमेशा धन धान्य से भरा रहेगा।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
घर में रखें वास्तु देवता की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के घर में वास्तु दोष है तो वो अपने घर में वास्तु देवता की मूर्ति जरूर रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
घर के मुख्य द्वार पर लगाए लक्ष्मी कुबेर की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति जरूर लगाएं। इन दोनों की तस्वीर लगाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
👉🏻 ऑफिस में इस दिशा में बनाए मंदिर, बिजनेस में मिलेगा खूब लाभ।
क्रिस्टल का पिरामिड
वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल का पिरामिड भी घर में पैसों की बरकत करता है। इस पिरामिड को घर के उस हिस्से में रखें जहां पर परिवार के सदस्यों का सबसे ज्यादा उठना बैठना होता है।
धातु का बना कछुआ
वास्तु के अनुसार घर में धातु के बने कछुए या फिर मछली को रखना शुभ माना जाता है। इन्हें रखने से घर की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
पानी से भरी सुराही
वास्तु के अनुसार पानी से भरी सुराही घर में जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
अगर आपको सुराही नहीं मिल रही तो घर में मिट्टी का छोटा सा घड़ा रख लें। इस बात का ध्यान रखें कि उसका पानी खत्म ना हो। अगर हो जाए तो उसे तुरंत भर दें। इस घड़े या फिर सुराही को घर के उत्तर दक्षिण हिस्से में ही रखें।
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
👉🏻 इन शुभ समय में ही नए घर पर करना चाहिए प्रवेश, मां लक्ष्मी रहेगी प्रसन्न।
👉🏻 इस दिशा में बनाना चाहिए ऑफिस में बॉस का केबिन, बिजनेस में होगी बढ़ोत्तरी।
👉🏻 उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु की चीज़ें रखने से मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे!
👉🏻 यदि आप चाहते है मनचाही नौकरी पाना या जॉब से जुड़ी परेशानियों का अंत, तो अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स!
👉🏻 यदि घर में नहीं टिक रहे है पैसे तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, तुरंत दिखेगा असर!