नई दिल्ली (Better News): चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है। अब उनका इलाज दिल्ली के एम्स में होगा।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव को निमोनिया होने के बाद राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स प्रशासन) ने उन्हें एम्स भेजने का फैसला किया था।
जानकारी के मुताबिक, करीब 16 बीमारियों से जूझ रहे आरजेडी मुखिया को एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया है।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डा. कामेश्वर प्रसाद ने बताया-‘‘यादव को दो दिन से सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद शुक्रवार को उनकी जांच की गई और उसमें निमोनिया की पुष्टि हुई। उनकी उम्र को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हमने उन्हें दिल्ली एम्स स्थानांतरित करने का फैसला किया है। एम्स में विशेषज्ञों से हमारी बातचीत हो गयी है।”
#UPDATE | Ailing RJD leader Lalu Prasad has been bought to Delhi from Ranchi, Jharkhand by air ambulance; visual from outside the Delhi airport.
Referred from RIMS, Ranchi on the advice of State Medical Board, he will be admitted to AIIMS, Delhi. https://t.co/IsFcHT5czQ pic.twitter.com/kkMcQyyMvR— ANI (@ANI) January 23, 2021
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर
- Bigg Boss 19 Result: इस शख्स ने मारी बाजी, जीती ट्राफी!




