नई दिल्ली (Better News): भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,09,77,387 हो गई है। हालाँकि भारत ने इस पर क़ाबू पा लिया है।
पिछले 24 घंटो में कोरोना के 13,993 नए मामले सामने आए है। वहीं 10,307 मरीज ठीक हुए है, जबकि 101 मरीजो की मौत हो गई है।

भारत मे अब कुल पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 1,43,127 है, ये कुल सामने आए मामलों का 1.30% है।
अब तक इस संक्रमण से 1,56,212 मौत हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 1,06,78,048 ठीक हुए है जो की कुल मामलों का 97.27% है।

भारत में कुल एक्टिव केस 1,43,127 है। वहीं कुछ राज्यों में नए मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है।
जिन राज्यों में कोरोना मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है वो राज्य है- केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश।

केरल में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए मामलें रिपोर्ट हुए है।
पिछले 24 घंटो में देश में 101 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 44 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

इसके बाद केरल में 15, पंजाब में 8, तमिलनाडु में 7 और कर्नाटक में 5 लोगो की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




