Better News: वजन का बढ़ जाना ज्यादातर लोगों की परेशानी बन जाता है। इस बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उपाय अपनाते है, लेकिन समस्या फिर भी वैसी ही रहती है।
अगर आप भी बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए किसी आसान से तरीके की तलाश कर रहे हैं तो काला चना इसमें आपकी मदद कर सकता है।

काला चना एक सुपरफूड है। इसका सेवन करने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं।
आइए जानते है काला चना किस तरह से वजन को घटाता है। साथ ही इसके सेवन से होने वाले इसके अन्य फायदे भी जानें।

काले चने के सेवन से घटाए वजन:
वजन को घटाने के लिए फाइबर अहम भूमिका निभाता है। काले चने में फाबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर होते हैं।
चने में फाइबर होने की वजह से लंबे वक्त तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। लिहाजा काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होता। जिससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी कम होने लगती है और वजन अपने आप कंट्रोल में रहता है।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना आधा कप काले चने खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है।

प्रचुर मात्रा में होता है आयरन और प्रोटीन
काले चने में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इस वजह से ये शरीर में एनीमिया की कमी नहीं होने देता और शरीर को एनर्जी भी देता है।
काले चने में प्रोटीन भी उच्च मात्रा में होता है। शाकाहारी लोगों के लिए काला चना प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है।

दिल के लिए फायदेमंद
काले चने में एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइटो हेल्दी ब्लड वैसल्स को मेंटेन करने का काम करते हैं। इसके साथ ही तनाव को भी कम करता है। इस तरह से हार्ट से संबंधित बीमारियों से बचे रहते हैं।
इसमें फोलेट और मैग्ननीशियम की मात्रा अच्छी होती है। जो आर्टरीज को सिकुड़ने की आशंका को कम करता है। इस वजह से स्ट्रोक का रिस्क कम होता है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- Alert: जरा संभल कर, पंजाब में 5 से 60 साल की उम्र वालों के लिए Advisory हुई जारी!
- पंजाब में आने वाले 24 घंटे अहम, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
- पंजाब में 10 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें:
- कोरोना जैसे Virus के 2 नए मामले, पंजाब के बच्चों और बुजुर्गों के लिए Alert
- पंजाब में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे यहां के स्कूल-कॉलेज!
- बड़ी खबर: पंजाब में Alert, अब मास्क पहनना हुआ जरूरी!
- CM Mann ने सभी देशवासियों को दी नए साल की बधाई, Tweet कर लिखी ये बात..
Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।