चंडीगढ़ (Better News): पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में एक दिन का लॉकडाऊन लगाने का आदेश जारी किया गया है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने बैठक के दौरान पंजाब में वीकैंड लाकडाऊन (weekend Lockdown) का ऐलान किया है।

राज्य में CM ने हर रविवार को लॉकडाऊन करने यानि सब कुछ बंद रखने का आदेश दिया है। सिर्फ जरूरी चीजों को ही इजाजत दी जाएगी।
इस दौरान शॉपिंग मॉल, दुकानें, संडे बाजार आदि सब बंद रहेगा। यह जारी आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे।

इसके अलावा पंजाब के मोहाली को बुधवार को पूरी तरह से बंद रखने को कहा गया है। सरकार ने पंजाब में Night कर्फ्यू का समय बदल कर 9 बजे की बजाए 8 बजे करने का फ़ैसला लिया है।

अब शादी समारोह में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। इसी के साथ जिम, सपा इत्यादि को बंद करने का भी फैसला किया गया है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




