सेवा केन्द्रों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से इतने बजे तक मिलेंगी सेवाएं। पढ़ें:

जालंधर (Better News): कोविड -19 महामारी (Corona Virus Pandemic) के चलते पैदा हुए हालात में सुधार हो रहा है।

कोरोना काल में जारी पाबंदियों में प्रशासन द्वारा धीरे-धीरे कुछ छूट दी जा रही है, जिसके चलते अब सेवा केन्द्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।

इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए DC (डिप्टी कमिश्नर) घनश्याम थोरी ने बताया कि अब सेवा केंद्र की तरफ से शनिवार को भी नागरिकों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होनें बताया कि कुछ काउन्टर आगामी मंजूरी ले कर आने वालों के लिए आरक्षित रखे गए है, जिससे आगामी मंजूरी की व्यवस्था भी साथ ही चलती रहे।

उन्होनें आगे बताया कि नागरिकों के लिए Online और Offline ढंग से मुलाकात का समय लेने की सुविधा जारी रहेगी।

बता दे कि कोविड -19 (Corona Virus) के मामलों में वृद्धि के चलते ज़िला प्रशासन की तरफ से मई महीनें की शुरुआत में सेवा केन्द्रों के समय में बदलाव किया गया था और सेवा केन्द्रों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया था।


Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us