वास्तु शास्त्र: वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा घर में सकारात्मकता लाने और भाग्य को चमकाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि घर में बांस का पौधा रखने से कार्यों में सफलता मिलती है और धन, यश में वृद्धि होती है। हालांकि वास्तु के अनुसार बांस का पौधा उचित दिशा और स्थान पर ही लगाया जाना चाहिए।
Also Read: 👉🏾 घर में इस दिशा में लगाए पक्षियों की तस्वीर, मिलेंगी सफलता।

आइए जानते है वास्तु के अनुसार बांस के पौधे किस तरह हमारे लिए बेहतर होते हैं और इन्हें किस दिशा में रखा जाना चाहिए।
सकारात्मक ऊर्जा:
बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है। ऐसे में इसे आप घर या कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं। माना जाता है कि बांस का पौधा परिवार के बैठने के स्थान पर लगाया जाना चाहिए. इससे परिवार के सदस्यों में आपस में संबंध बेहतर रहते हैं।
Also Read: 👉🏻 वास्तु शास्त्र में जन्म तारीख़ से जानिए अपना मूलांक, संवरेगी आपकी किस्मत।

बेहतर स्वास्थ्य:
भाग्यशाली माने जाने वाले बांस को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि आती है। इस पोधे से सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
Also Read:👉🏻 यदि आप चाहते है मनचाही नौकरी पाना या जॉब से जुड़ी परेशानियों का अंत, तो अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स!

आता है धन:
कार्यस्थल पर बांस का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहता है। इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है।
Also Read: 👉🏾 पर्स में बिल्कुल नही रखनी चाहिए ये चीजें, बरकत पर पड़ेगा असर!

बनी रहती है घर में शांति:
माना जाता है कि अगर बांस का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाने से घर में शांति बनी रहती है और क्लेश नहीं होता। इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

👉🏻 आईना लगाकर ऐसे घर का वास्तु दोष कर सकते है दूर, जानें:
👉🏾 घर में रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, पर गलती से भी ना रखें इस स्थान पर!
👉🏻 वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में बनवाना चाहिए गाड़ी के लिए गैराज।
👉🏻 घर की इस दिशा में मोमबत्ती लगाने से निगेटिव एनर्जी रहेगी दूर!