जालंधर (Better News): जालंधर में फिर से गोली चलने का मामला सामने आया है। शहर के बस्तीयात क्षेत्र में खुलेआम गोलियां चलने से सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, किसी पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने फायर करते हुए युवक पर हमला कर दिया और युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि 4 राउंड फायरिंग हुए हैं, घटना में किसी के फिलहाल घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे एसीपी हरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़ेंः

- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें




