जालंधर (Better News): जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। जालंधर लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 50.05 फीसदी मतदान हुआ।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जालंधर लोकसभा सीट के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
बता दें कि जनवरी माह में जीते हुए कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के कारण; जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज हो चुका है, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।
निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16,21,800 मतदाता हैं, जिनमें 8,44,904 पुरुष और 7,76,855 महिलाएं और 41 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।