नई दिल्ली (Better News): भारत-चीन के बीच बढ़ते गतिरोध को लेकर भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पीएम मोदी के लेह-लद्दाख दौरे के बाद से, चीनी सैनिकों की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेनाओं ने तैयारियां काफी तेज कर दी हैं।
आज शनिवार (4 जुलाई) को भारत-चीन सीमा के पास एक फॉरवर्ड एयरबेस पर भारतीय वायु सेना (IAF) के अपाचे हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। साथ ही यहां भारतीय वायु सेना (IAF) के Su-30MKI और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमान भी उड़ान भरते नजर आए।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
बता दें कि, सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस से लैस सुखोई 30-MKI लड़ाकू विमान भारतीय सीमा की रक्षा करने के साथ ही चीन-पाक के किसी भी आक्रामकता का पलभर में जवाब देने में सक्षम है। इतना ही नहीं, ब्रह्मोस किसी एयरक्राफ्ट कैरियर को भी पल भर में तबाह कर सकता है।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




