जालंधर (Better News): जालंधर में कोरोना के दिन-प्रतिदिन मामले सामने आ रहे है। शनिवार को ज़िले में फिर से कोरोना वाइरस का विस्फोट हुआ है। आज ज़िले में 75 कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आए हैं। आज मिले नए पॉज़िटिव मामलों में, अधिकतर मामले नकोदर तथा शहर के अंदर के इलाकों से हैं।
आज मिले पॉज़िटिव मामलों में इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवान तथा पुलिस जवान भी शामिल हैं। आइटीबीपी सराय खास के 5 जवान कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। जबकि नत्थेवाल गांव के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। महतपुर गांव के पुलिस चौकी से संबंधित 14 पुलिसकर्मी कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नकोदर के गांव शंकर, प्रीत नगर, नथेवाल, गुरु नानक पुरा, बनवारीपुर, अकबरपुर, कलेर नगर, शेर गली इत्यादि इलाकों से मामले सामने आए हैं।
इसके अलावा करतारपुर के गडोवाली गांव, चीमा बाजार नूर महल, जंडूसिंगा, फोलड़ीवाल, चक्क खुर्द, व’ शाहकोट के तहत नाहल गांव के लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इन 75 मामलों में 2 मामले कपूरथला क्षेत्र से हैं।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
जालंधर के परागपुर, टाबरी मोहल्ला, रानी बाग-बस्ती पीर दाद, दिलबाग नगर एक्सटेंशन, पीएपी कंपलेक्स, रस्ता मोहल्ला, बस्ती शेख, ग्रेटर कैलाश, न्यू गोपाल नगर, गाजी गुल्ला, अटवाल हाउस, छोटी बारादरी, ग्रीन पार्क, गांव पंडोरी इत्यादि इलाकों से आज के नए केस आए हैं।
शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और जालंधर शहर कोरोना पॉज़िटिव मामलों में पंजाब में फिर से दूसरे स्थान पर पहुँच गया है, जिस कारण हर कोई चिंतित है। इसी के साथ ज़िले में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या भी 1185 के पार कर गई है।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।




