Vastu Tips: यदि घर में इन 7 चीजों का रखें ध्यान तो आएगी सुख और समृद्धि, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा।

वास्तु शास्त्र: घर के वास्तु का जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। कौन सा कार्य किस वक्त करना है और घर के किस सामान को कहां पर रखना हैं…ये सभी चीजें घर की सुख-समृद्धि से जुड़ी हुई होती है।

अगर आप भी अपने घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो वास्तु के इन सरल उपायों को अपनाकर अपने घर को खुशियों से भर सकते हैं।

👉🏻 Whatsapp📱पर ख़बरें पाने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।

जानें वास्तु के अनुसार घर की सुख और समृद्धि के लिए वास्तु के किन उपायों को करना आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के पास कूड़ेदान को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका पड़ोसी के साथ मन मुटाव हो सकता है। हो सकता है कि आपका उनसे झगड़ा भी हो। इसलिए अगर आप ऐसा होने से रोकना चाहते हैं तो मेन गेट के पास भूलकर भी कूड़ेदान ना रखें।

👉🏻 यदि आप चाहते है मनचाही नौकरी पाना या जॉब से जुड़ी परेशानियों का अंत, तो अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स!

सूर्यास्त के समय कभी भी अगर आपसे आस पड़ोस के लोग दूध, दही या फिर प्याज मांगे तो बिल्कुल ना दें। ऐसा करने से आपके घर की बरकत खत्म हो सकती है।

इसके अलावा कभी भी घर की छत पर अनाज या बिस्तर नहीं धोना चाहिए। हालांकि इसे आप छत पर सुखा सकते हैं। छत पर अनाज या बिस्तर धोने से ससुराल वालों से संबंध खराब हो सकते हैं।

👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।

कभी भी फल खाने के बाद उसके छिलकों को कूड़ेदान में ना फेकें। इसे हमेशा घर के बाहर ही फेंकना चाहिए। ऐसा करने से आपको बिजनेस या फिर नौकरी में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

महीने में एक बार जरूर मिश्री डालकर खीर बनानी चाहिए। इस खीर को परिवार के सभी लोगों को जरूर दें। इस बात का ध्यान रखें कि खीर सबसे पहले घर की किसी बुजुर्ग महिला को दें। ऐसा करने से परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

👉🏻 इस तरह का गिफ्ट लेना या देना माना जाता है शुभ, होती है आय में वृद्धि।

अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले किचन में पानी की बाल्टी भरकर रख दें। ऐसा करने कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा। अगर बाथरूम में बाल्टी भरकर रखेंगे तो उससे सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।

गुरुवार के दिन कोई भी पीली चीज जरूर खाएं। वहीं बुधवार के दिन हरी चीज को जरूर खाएं। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी।

👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।

रात में कभी भी झूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से घर में हानि होती है। इसके साथ ही अगर परिवार के सभी सदस्य एक साथ कहीं जा रहे हों तो सभी एक साथ घर से ना निकलें। आगे पीछे जाएं। ऐसा करने से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता है।

.

Whats Group

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।


यह भी पढ़ें:

👉🏻 यदि छत पर रखा हुआ है कबाड़, तो करें तुरंत साफ! घर की कलह और पितृ दोष का बन सकता है कारण!

👉🏻 सुबह के समय इस दिशा की जरूर खोले खिड़की-दरवाजे, कभी नहीं आएगी कोई परेशानी

👉🏻 यदि घर में नहीं टिक रहे है पैसे तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, तुरंत दिखेगा असर!

👉🏻 कभी भी इस दिशा में नही लगानी चाहिए घड़ी, फैमिली पर पड़ेगा बुरा असर!

👉🏻 वास्तु दोषों से चाहते है मुक्ति, फिटकरी से करें बस ये एक खास उपाय!

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us